Posts

महाभारत से जुडी रोचक अनसुनी बाते जो आपको हैरान कर देंगी

Image
             महाभारत की लोकप्रियता का अंदाजा इस  बात से लगाया जा सकता है की आज भी आप हर एक दो साल बात महाभारत के ऊपर बने टीवी सीरियल को अलग अलग चैनल पर देख सकते है. कहानी वही होती है लेकिन दिखाने के  तरीके अलग और फिर भी लोग इसे उतना ही पसंद करते है. हम सभी जानते है की किस प्रकार दुर्योधन की महत्वकांशा और लालच ने भाइयो के बीच आपसी  युद्ध को निमत्रण दिया.  लेकिन इस लेख में हम आपको महाभारत की कहानी नहीं बल्कि महाभारत के कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएँगे जिसके आपके बारे में आपने शायद नहीं सुना होगा.     एकलव्य का पुनर्जन्म था द्रौपदी का भाई धृष्टद्युम्न     क्या आप जानते है द्रोणाचार्य का वध करने वाले द्रौपदी के भाई धृष्टद्युम्न वास्तव में एकलव्य का पुनर्जन्म थे . कहानी के अनुसार जब भगवान कृष्ण ने विवाह हेतु  देवी रुक्मणी का अपहरण किया तब उनका सामना एकलव्य से हुआ. उस समय एकलव्य जरासंध के सेनापति थे. इस युद्ध में श्री कृष्ण के हाथो एकलव्य ने वीरगति प्राप्त की.  उस समय  कृष्ण ने उन्हें आशीर्वा...

महामृत्युंजय मंत्र में इन बातों का रखे ध्यान

Image
          महामृत्युंजय जप अनुष्ठान शास्त्रीय विधि-विधान से करना चाहिए। मनमाने ढंग से करना या कराना हानिप्रद हो सकता है।                    मंत्र का जप शुभ मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए जैसे महाशिवरात्रि, श्रावणी सोमवार, प्रदोष (सोम प्रदोष अधिक शुभ है), सर्वार्थ या अमृत सिद्धि योग, मासिक शिवरात्रि (कृष्ण पक्ष चतुर्दशी) अथवा अति आवश्यक होने पर शुभ लाभ या अमृत चौघड़िया में किसी भी दिन।           जिस जातक के हेतु इस मंत्र का प्रयोग करना हो, उसके लिए शुक्ल पक्ष में चंद्र शुभ तथा कृष्ण पक्ष में तारा (नक्षत्र) बलवान होना चाहिए।          जप के लिए साधक या ब्राह्मण को कुश या कंबल के आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके बैठना चाहिए।          महामृत्युंजय मंत्र की जप संख्या की गणना के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना चाहिए।          मंत्र जप करते समय माला गौमुखी के अंदर रखनी चाहिए।...

होली की शुभकामनाओं के फोटो

Image
हर हर महादेव 

होली के सबसे बेहतरीन 10 शुभकामना के संदेश हिंदी में | Top 10 HAPPY HOLI wishes in HINDI

Image
होली के शुभकामना संदेश हिंदी में   राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी प्यार के रंग से रंग दो दुनियाँ सारी यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली मुबारक हो आपको रंगों भरी होली होली की हार्दिक शुभकामनाएं ****** सोंचा किसी अपने को याद करे अपने किसी ख़ास को याद करे किया है हमने फैसला होली मुबारक कहने का दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करे होली की हार्दिक शुभकामनाएं ****** हमेशा मीठी रहे आपकी बोली खुशयो से भर जाए आपकी झोली आप सब को मेरी तरफ से हैप्पी होली होली की हार्दिक शुभकामनाएं ***** गुल ने गुलशन से गुलफान भेजा है सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है मुबारक हो आप को होली का त्यौहार हमने दिल से ये पैगाम भेजा है होली की हार्दिक शुभकामनाएं ***** मक्के की रोटी निम्बू का अचार सूरज की किरणें खुशियों की बहार चाँद की चांदनी अपनों का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं ***** निकलो गलियों में बना कर टोली भिगा दो आज हर एक की झोली कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले ...

भगवान श्री गणेश जी के ८ अवतार

Image
         आज हम आपको भगवान गणेश के प्रमुख 8 अवतारों के बारे में बताएंगे। अन्य सभी देवताओं के समान भगवान गणेश ने भी आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए विभिन्न अवतार लिए। श्रीगणेश के इन अवतारों का वर्णन गणेश पुराण, मुद्गल पुराण, गणेश अंक आदि ग्रंथो में मिलता है।जानिए श्रीगणेश के अवतारों के बारे में- 1. वक्रतुंड -          वक्रतुंड का अवतार राक्षस मत्सरासुर के दमन के लिए हुआ था। मत्सरासुर शिव भक्त था और उसने शिव की उपासना करके वरदान पा लिया था कि उसे किसी से भय नहीं रहेगा। मत्सरासुर ने देवगुरु शुक्राचार्य की आज्ञा से देवताओं को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। उसके दो पुत्र भी थे सुंदरप्रिय और विषयप्रिय, ये दोनों भी बहुत अत्याचारी थे। सारे देवता शिव की शरण में पहुंच गए। शिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे गणेश का आह्वान करें, गणपति वक्रतुंड अवतार लेकर आएंगे। देवताओं ने आराधना की और गणपति ने वक्रतुंड अवतार लिया। वक्रतुंड भगवान ने मत्सरासुर के दोनों पुत्रों का संहार किया और मत्सरासुर को भी पराजित कर दिया। वही मत्सरासुर कालांतर में गणपति क...

जानिए घर में कपूर जलाने के फायदे

Image
         हिन्दू संस्कृति में अपने ईश्वर से प्रार्थना और उनकी आरती करने का चलन वैदिक काल से चला आ रहा है जिसका अपना एक विधान, एक तरीका है। आपने अक्सर देखा होगा कि ईश्वर की पूजा करने के बाद जब आरती की जाती है तो उसमें कपूर का प्रयोग अवश्य किया जाता है। धूप, अगरबत्ती के साथ कपूर को भी जलाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? कपूर जलाने के फायदे       जब कपूर को जलाया जाता है तो वह बिना अपना कोई अंश छोड़े पूरी तरह जल जाता है। कपूर के पूरी तरह जलने के बाद वहां भीनी-भीनी खुशबू और ताजगी से भरा वातावरण शेष रह जाता है। इसका अर्थ आप इस संदर्भ में भी ले सकते हैं कि कपूर को जलाने वाला व्यक्ति अपने भीतर की सभी अशुद्धियों और अहंकार को समाप्त कर स्वयं को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देता है।       माना जाता है कि कपूर जलाने से वायुमण्डल शुद्ध होता है। साथ ही हानिकारक संक्रामक बैक्टीरिया नष्ट होती है। माना जाता है कि जिस घर में रोजाना कपूर जलाई जाती है। वहां की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और सकारात्मक उर्जा पैदा ह...

सुबह-सुबह यह मंत्र पढ़ने से मिलती है सफलता

Image
सफलता पाने के लिए जरूर पढ़े यह सभी मंत्र प्रात:कालीन प्रभावशाली मंत्र       अगर आप चाहते हैं हर दिन आपका शुभ और सफलतादायक हो तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाए और दिए गए मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को बोलें।        आपका दिन उन्नतिदायक और प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। 1 . ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:। मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।। 2 . कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती। करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्। 3 . गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:। गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम: 4 . करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्। वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।। 5. सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:। 6 . राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।   7 . माता रामो मम् पिता रामचन्द्र:  स्वामी रामो ममत्सखा सखा रामचन्द्र:...